सुल्तानपुर। स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए आई महिला घंटों तड़पती रही, लेकिन डाक्टर के न होने से उसे कोई सुविधा नहीं मिल सकी। मंगलवार शाम लगभग चार बजे बीस किमी दूर भरतीपुर से अपनी वृद्ध सास के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंची महिला आशा शर्मा घंटों तड़पती रही। अस्पताल में मौजूद चौकीदार उसे ढांढस बंधाता रहा।
शाम सात बजे पहुंची स्वास्थ्य कार्यकर्ता शांति रैकवार ने बताया कि पिछले लगीाग बीस दिन से कोई डॉक्टर अस्पताल नहीं आया है, न ही डिलेवरी से संबंधित दवाएं उपलब्ध हैं। ऎसे में महिला की डिलेवरी कैसे कराएं यह समझ नहीं आ रहा। बीएमओ जेपी यादव ने बताया कि डाक्टर छुट्टी पर हैं और डिलेवरी के लिए किसी दवा की जरूरत नहीं होती। मौजूद स्वास्थ्य कार्यकर्ता सब संभाल लेगी। रात आठ बजे तक महिला की डिलेवरी नहीं हो सकी थी। साभार: पत्रिका
No comments:
Post a Comment